Baddiपंजाबः कांग्रेस नेता को मिली लॉरेंस की धमकी, लिखा- तेरी बारी आने...

पंजाबः कांग्रेस नेता को मिली लॉरेंस की धमकी, लिखा- तेरी बारी आने वाली है, सिर में ही गोली मारेंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को एक बार फिर धमकी मिली है। मंड को ई-मेल पर लॉरेंस गैंग की तरफ से ये धमकी मिली है। मेल में लिखा वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह ‘मंड देख लिया.. जो भी हमारे गुरु के बारे में गलत बोलेगा उसे हम जरूर मारेंगे। अब तेरी बारी है। हम तुझे कभी माफ नहीं करेंगे। तेरा भी टाइम खत्म होने वाला है। तुने बहुत कुछ गलत बोला है। अब तेरे भी सिर में गोली मारेंगें। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। (जय बलकारी)

गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस ई-मेल के बारे भी पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू व अन्य सिक्योरिटी एजेंसियों को सूचित कर दिया है। मंड ने बताया कि उनकी सुरक्षा में तैनात 7 कमांडो और PAP जवान वापस ले लिए हैं। यदि उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो सरकार जिम्मेवार होगी। मंड ने बताया कि बटाला में लगातार 24 घंटे में तीन वारदातें हो चुकी है। पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। देश हित में बोलने वाले लोगों को साजिश के तहत मरवाया जा रहा है।

मंड ने कहा कि उसने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं। वह कट्टरपंथी मानसिकता वाले पुलिसकर्मियों से अपनी सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकता है। सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...