.
Breaking Newsअस्पताल में लगी भीषण आग, 20 नवजात बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर

अस्पताल में लगी भीषण आग, 20 नवजात बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लग गई। इस घटना के बाद अस्पताल में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 20 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया। ये अस्पताल वैशाली कॉलोनी में है। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य अस्पतालों में भेजा गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात 1.35 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर 9 गाड़ियों को भेज गया। अस्पताल के बेसमेंट में रखे कुछ फर्नीचर में आग लग गई थी। रात 2.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

20 नवजात शिशुओं को पास के अस्पतालों में भेजा गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गली संकरी होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई है। हम समय पर वहां पहुंच गए और आग बुझ गई। रेस्क्यू कर सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। कोई घायल नहीं हुआ। उनके पास फायर एनओसी नहीं थी, अस्पताल सिर्फ एक मंजिल का था। आगे की जांच की जाएगी। 4 दिन पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लगी गई थी।

वहीं, 28 मार्च को दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर इलाके में भीषण आग लगी थी। आग ने एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। आग इतनी भीषण थी कि इसमें दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई। दमकल की 18 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग की लपटों से बिल्डिंग इतनी जर्जर हो गई कि वो गिरने लगी थी। इसकी भयावयता को देखते हुए फिलहाल मोलरबैंड इलाके की बिजली काट दी गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर जुटी हुई थीं। हालांकि आग किस वजह से लगी है, अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा आग में किसी तरह के जानमाल के नुकसान को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...