.
Breaking Newsमिड-डे-मील खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर

मिड-डे-मील खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुपौलः बिहार के सुपौल में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील खाने से करीब 4 दर्जन बच्चे बीमार हो गए। बच्चों के बीमार पड़ने के बाद बताया जा रहा है कि खाने में मरी हुई छिपकली मिली थी। सभी बीमार बच्चों को नरपतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय का है जहां सोमवार को स्कूल में मिड डे मील खाना बना था। इसे खाने के बाद करीब 40 से 50  बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार पड़े सभी बच्चों ने स्कूल में ही खाना खाया था।

खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे की अचानक स्कूल में ही तबीयत बिगड़ने लगी जिससे वहां अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में सभी बीमार बच्चे को नरपतगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं स्कूल में बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी स्कूल पहुंच गए।  इसके बाद ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि सहित पुलिस ने सभी बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।परिजनों ने बताया कि सरकारी स्कूल में दोपहर का खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए।

भोजन में छिपकली मिलने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया ने बताया कि मिड डे मील खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया 40 से 50 बच्चों को अस्पताल लाया गया है। इलाज के बाद सभी की तबीयत ठीक है। अभी 4 से 5 बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है जिनका लगातार इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: निगम के टिप्पर की चपेट में आने से प्रवासी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः लुधियाना के सेक्टर 32 के पास वैष्णो देवी...

Punjab News: गरमाई सियासत, अब चन्नी को करों कांग्रेस से बाहर के लगे पोस्टर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

10% सस्ता मिल रहा इस कंपनी का शेयर, आज से शुरू हो रही बिक्री

नई दिल्लीः सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी...

Punjab News: टीचर पर 7वीं स्टूडेंट से अश्लील हरकतों के आरोप, मेडिकल ना होने पर परिजनों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी...

Punjab News: निगम के टिप्पर की चपेट में आने से प्रवासी की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः लुधियाना के सेक्टर 32 के पास वैष्णो देवी धाम मंदिर के नजदीक साइकिल सवार एक प्रवासी को तेज...

Punjab News: गरमाई सियासत, अब चन्नी को करों कांग्रेस से बाहर के लगे पोस्टर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में गुटबाजी लगातार बढ़ रही है। हालांकि...

10% सस्ता मिल रहा इस कंपनी का शेयर, आज से शुरू हो रही बिक्री

नई दिल्लीः सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) में अपनी 6.5% हिस्सेदारी बेचने जा...

Jalandhar के पड़ोसी जिले में गुंडागर्दी, युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः अड्डे से बर्गर लेने गए युवक पर देर रात तेजधार हथियारों से हमला हो गया। इस घटना में...