Breaking Newsदिल दहला देने वाला मर्डरः चाकू से कई वार करके नाबालिग का...

दिल दहला देने वाला मर्डरः चाकू से कई वार करके नाबालिग का किया कत्ल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कहासुनी होने पर लड़की को गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। आरोपी साहिल ने लगातार 40 से अधिक बार चाकू से वार किए। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है। एक मुखबिर ने पुलिस स्टाफ को लड़की पर हमले की सूचना दी और तुरंत घटनास्थल पर आने को कहा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया।

गली में साहिल चाकू से हमला करता रहा और किसी ने साक्षी को बचाया तक नहीं। पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा। आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है। गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया। उधर, घायल को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में पुलिस को नोटिस देने वाली हैं। स्वाति ने कहा, ”दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...