Breaking Newsनिगम का शपथ ग्रहण समारोह बना जंग का मैदान, पार्षदों में जमकर...

निगम का शपथ ग्रहण समारोह बना जंग का मैदान, पार्षदों में जमकर लात-घूंसे, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम’ को लेकर जमकर बवाल हो गया है। जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पार्षदों और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम को पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट की। इस दौरान समारोह में खूब हंगामा देखने को मिला। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह पूरे मामले को शांत किया।

आरोप है कि मेरठ नगर निगम में शपथ समारोह कार्यक्रम चल रहा था। ये समारोह सीसीएसयू में चल रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया गया, जिस पर सीसीएसयू में मौजूद तमाम नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सम्मान में अपनी सीट से खड़े हो गए, लेकिन एआईएमआईएम के पार्षद और कार्यकर्ता अपनी सीट से खड़े नहीं हुए और वो कुर्सी पर ही बैठे रहे। इस बात पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच बवाल शुरू हो गया।

देखते ही देखते सीसीएसयू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जंग का मैदान बन गया। दोनों दलों के समर्थक और पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की और किसी तरह एआईएमआईएम और बीजेपी नेताओं को अलग किया। और किसी तरह पूरे हालात को संभाला। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है वहीं पुलिस कर्मी लगातार विवाद को सुलझाते दिखाई दे रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...