.
Entertainmentठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिकायत लेकर पहुंचे बद्दी पुलिस स्टेशन

बद्दी / सचिन बैंसल : थाना पंचायत के धर्मपुर डोरियां में खुल रहे शराब के ठेके का लोगों ने जम कर विरोध किया और गांव में ठेके को नहीं खोलने दिया। लोगों ने ठेका खोलने आए लोगों को वापस भगा दिया। इस बारे में ग्रामीणों आबकारी एवं कराधान विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग और थाना  प्रभारी को पत्र दिया।  ग्रामीण  पहले पंचायत प्रधान के पास गए और प्रधान सुमन बाला ने लोगों को एनसीओ रद करने की बात कही।

आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से कर्मचारी डोरियां गांव में शनिवार को ठेका खोलने आए। जिसकी भनक गावं वासियों को लग गई। ग्रामीण राम लोक, गुरमुख सिंह, गुरदीप सिंह, रामकरण, हाकम, देवीराम, रघुबीर, शिवराम, गुरचरण, खेरमचंद, दयाल सिंह, गुरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कौशल्या, सुनिता, कमला देवी, कृष्णा देवी, परमजीत, गुरदेवी, बबली, कमलेश बेबी, ममता, प्रकाश और निर्मल ने इन लोगों को विरोध किया और उन्हें गांव ठेका नहीं खोलने दिया। लोगों के विरोध के चलते ठेका खोलने आए लोग अपना सामान लेकर वापस भाग गए। 

रामकरण, गुरदीप सिंह और हाकम सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा था। वहां पर गुरूद्वारा है जहां पर गांव के लोग सुबह और शाम मत्था टेकने आते है। गांव के बीच में ठेका खुलने से यहां पर युवा इसकी चपेट में आ जाएगें। स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में  ठेका पड़ता था। यहां  पर किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इस बारे में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त और बद्दी थाना प्रभारी राकेश राय को ठेका न खोलने के लिए पत्र भी सौंपा। उधर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है जिस पर  आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है।...

लड़कों के बाद अब लड़कियों की वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

मोहालीः सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल...

Punjab News: पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा, लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा हो गया, जिस पर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन पहले हुई पत्थरचाजी को लेकर मामला गरमा गया...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ रही है। हालांकि पार्टी के दोनों गुट में पंजाब...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। इस दौरान कांवड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के...