Amritsarजालंधर : एनकाउंटर की खबर पर लगी भाजपा की मोहर, पूर्व विधायक...

जालंधर : एनकाउंटर की खबर पर लगी भाजपा की मोहर, पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल होंगे लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार, हुआ ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वही इस उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एनकाउंटर न्यूज़ ने आज कुछ समय पहले ही पूर्व अकाली विधायक इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा का उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान किया था।

भाजपा ने अटवाल के नाम की घोषणा बुधवार रात करीब 11 बजे की गई। अटवाल शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। इंदर इकबाल सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर एक बार विधायक भी बन चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सिख चेहरे को उम्मीदवार बनाया है और इससे पार्टी को दोहरा फायदा हो सकता है। अटवाल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा अपनी पकड़ बना सकती है तो वही वाल्मीकि समाज का वोट बैंक भी हासिल कर सकती है। 

 उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से कर्मजीत काैर, आप से सुशील रिंकू और शिअद-बसपा डा. सुक्खी मैदान में हैं। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव  को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ जोरों से चल रही है। हाल ही में जहां आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सुशील रिंकू सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया था।

वहीं भाजपा ने भी अकाली दल को झटका देते हुए पूर्व विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। जिसके बाद आप ने सुशील रिंकू  को चुनाव की टिकट दी तो वहीं भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल टिकट देने की तैयारी में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

PM को अपशब्द बोलने वाली लड़की का आया नया वीडियो, कहा- फोन पर रेप की मिल रही धमकियां

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने...

Commonwealth Games-2026: बेटियों का गोल्डन पंच, सात गोल्ड समेत भारत के 16 पदक

नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों...

Punjab News: धार्मिक सजा पूरी न करने पर जसदीप सिंह अब नहीं पहन सकेंगे निहंग बाणा, देखें वीडियो

अमृतस​रः पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों...

Punjab News: अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर धमका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में देर रात अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

PM को अपशब्द बोलने वाली लड़की का आया नया वीडियो, कहा- फोन पर रेप की मिल रही धमकियां

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की का एक और नया वीडियो...

Commonwealth Games-2026: बेटियों का गोल्डन पंच, सात गोल्ड समेत भारत के 16 पदक

नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों का जलवा देखने को मिला है। प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया,...

Punjab News: धार्मिक सजा पूरी न करने पर जसदीप सिंह अब नहीं पहन सकेंगे निहंग बाणा, देखें वीडियो

अमृतस​रः पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों में आए निहंग जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन...

Punjab News: अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर धमका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में देर रात अर्बन स्टेट पुलिस पोस्ट पर एक धमाके की पुष्टि बब्बर खालसा इंटरनेशनल कर रहा...