.
Breaking Newsशौकीनों को बड़ा झटका, तंदूर जलाने पर लगा बैन, लगेगा 5 लाख...

शौकीनों को बड़ा झटका, तंदूर जलाने पर लगा बैन, लगेगा 5 लाख रुपये जुर्माना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः शहर में तंदूर जलाने पर रोक लगा दी गई है, यानि आप अब तंदूरी रोटी या तंदूरी चिकन के लिए तरस जाएंगे। काफी दिनो से प्रशासन की जानकारी में यह बात सामने आ रही थी की शहर में तंदूर ज्यादा मात्रा में जलने से प्रदूषण का लेवल खूब बढ़ रहा है। इसलिए इन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में जबलपुर ऐसा पहला शहर होगा जहां तंदूर जलाने पर रोक लग गई है। गौरतलब है कि प्रशासन के एक आदेश के बाद होटल और टैंट संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

तंदूरी रोटी और तंदूरी चिकन के शौकीनों में निराशा

इस आदेश के बाद तंदूरी रोटी के शौकीन लोगों को निराशा हो रही है। अब उनकी पसंदीदा डिश आसानी से उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि सेहत के लिहाज से यह आदेश लोगों में खुशी लेकर आया है, लेकिन इसमें होटल संचालक भी बेहद खफा हैं, उनके अलग मत हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के अलग मत हैं। होटल संचालकों का कहना है कि प्रशासन का यह आदेश गैर व्यावहारिक है। इस आदेश पर प्रशासन को पुनर्विचार करना चाहिए, वहीं प्रशासन प्रदूषण की दुहाई दे रहा है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन का तर्क यह है कि तंदूर से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैलता है और तंदूर सेहत के लिए नुकसानदायक है और यह निर्णय हवा की क्वालिटी सुधारने के लिए लिया गया है। प्रशासन के अनुसार प्रदूषण कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। संभवतया जबलपुर प्रदेश का पहला जिला है, जहां इस तरह का आदेश जारी किया गया है।

निराश ना हों, ऐसे बनाएं तंदूरी

इस आदेश के तहत यह भी कहा गया है कि आप तंदूरी खाद्य पदार्थ दूसरी तरह से भी बना सकते हैं। खाद्य विभाग ने हाल ही में 50 होटलों को नोटिस जारी किया था जिसमें लकड़ी और कोयले वाले तंदूर नहीं जलाने की बात कही गई थी। साथ ही खाद्य विभाग ने यह छूट दी थी कि एलपीजी या इलेक्ट्रिक तंदूर जलाकर तंदूरी खाद्य पदार्थ बनाए जा सकते हैं।

हवा क्वालिटी सुधारने चल रहे विभिन्न अभियान

केंद्र के निर्देश पर हवा की क्वालिटी सुधारने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दृष्टि से सभी राज्य अलग-अलग अभियान चला रहे हैं, जिससे प्रदूषण कम किया जा सके। इसी क्रम में जबलपुर प्रशासन ने भी कोशिश की है कि जिले में हवा की गुणवत्ता बेहतर रखना है। ऐसे में संभागायुक्त चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते वक्त बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि होटलों में चलने वाले तंदूर लकड़ी और कोयला की आग से बनाए जा रहे थे और इससे निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...