Himachalचंडीगढ़ PGI में एक और इंजेक्शन के सैंपल फेल

चंडीगढ़ PGI में एक और इंजेक्शन के सैंपल फेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहले भी एक इंजेक्शन से 5 मरीजों की हुई थी मौत

चंडीगढ़: पीजीआई चंडीगढ़ में प्रोपोफाल इंजेक्शन लगाने से 5 मरीजों की मौत मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ है कि एक और कंपनी के इंजेक्शन का सैंपल फेल हो गया। यह इंजेक्शन भी प्रोपोफाल इंजेक्शन की तरह एनिस्थिया टीका है, जो मरीजों को सर्जरी से पहले बेहोशी के लिए लगाया जाता है। मुंबई की कंपनी का एनिस्थिसिया ड्रग नीओन इंजेक्शन का सैंपल जांच में फेल हुआ है। वहीं प्रोपोफाल इंजेक्शन से 5 मरीजों की मौत मामले में अब चंडीगढ़ प्रशासन को कंपनी के निर्माता, होलसेलर और डिस्ट्रिब्यूटर पर एफआइआर दर्ज करने को प्रशासनिक कार्रवाई के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की तरफ से कहा गया है। बता दें इस पूरे मामले में अब नया पहलु सामने आया है, अब मुंबई की नीओन लैब में बनने वाले प्रोपोफाल ड्रग्स नीओरोफ का सैंपल फेल पाया गया है। इस इंजेक्शन के मानक भी अपने मापदंडों पर खरे नहीं पाए गए हैं।पीजीआइ डिप्टी डायरेक्टर कुमार गौरव धवन ने बताया कि प्रोपोफाल इंजेक्शन की लैब रिपोर्ट फेल आने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट बनाकर यूटी स्वास्थ्य निदेशक डा. सुमन सिंह को भेजी गई है, क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे पहले यूटी प्रशासन ने प्रोपोफाल इंजेक्शन मामले में 27 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
पीजीआई डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने इस इंजेक्शन की लैब रिपोर्ट फेल होने पर एक पूरी रिपोर्ट बनाकर यूटी स्वास्थ्य विभाग को इसलिए भेजी है ताकि रिपोर्ट पर प्रशासन चाहे तो अपना पक्ष रख सकता है, उसके बाद इंजेक्शन निर्माता कंपनी व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। पीजीआई की लगभग सभी मेडिकल शाप पर मुंबई की नीओन लैब की ओर से बनाई जाने वाली एनिस्थिसिया ड्रग नीओरोफ इंजेक्शन मिलता था। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के पास सबसे पहले नीओरोफ इंजेक्शन के लैब टेस्ट फेल होने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके बाद सीडीएससीओ की ओर से इस मामले में इस इंजेक्शन के सैंपल मार्केट से स्टाक में वापस लाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...