.
Himachalपंजाब रोडवेज और मिनी बस की हुई टक्कर, हादसे में 12 से...

पंजाब रोडवेज और मिनी बस की हुई टक्कर, हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिलें के उड़मुड़ टांडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उड़मुड़ टांडा में पंजाब रोडवेज और एक मिनी बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस पठानकोट से लुधियाना जा रही थी तभी जाजा चौक से कुछ ही दूरी पर एक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस बीच सड़क पर पलट गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचकर डीएसपी सब डिवीजन टांडा कुलवंत सिंह और थाना प्रभारी टांडा ओंकार सिंह बराड़ ने बचाव कार्य का जायजा लिया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया, जहां कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इस सड़क हादसे में दोनों बसों में सवार लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होशियारपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंधी थाना प्रमुख टांडा इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुर्घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दशहरा ग्राउंड में युवकों की जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती इलाके घास मंडी चौक के पास...

आज का राशिफल, 26 सितंबर 2026

आज 26 सितंबर 2026 शनिवार को चंद्रदेव कुंभ राशि...

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Jalandhar News: दशहरा ग्राउंड में युवकों की जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती इलाके घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों द्वारा नशा करने का वीडियो...

आज का राशिफल, 26 सितंबर 2026

आज 26 सितंबर 2026 शनिवार को चंद्रदेव कुंभ राशि छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनिदेव पहले से...

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी पिंजौर में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ दो...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...