Himachalभाजपा सरकारों में ही हिमाचल प्रदेश में हुआ उद्योगों का विस्तारः कंवर

भाजपा सरकारों में ही हिमाचल प्रदेश में हुआ उद्योगों का विस्तारः कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मस्त्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि जब भी भाजपा सरकार बनती है, तभी हिमाचल प्रदेश में उद्योगों का विस्तार हुआ है। कंवर ने कहा कि हरोली में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को मंजूरी मिलना जिला ऊना के लिए गेमचेंजर सिद्ध होगा तथा यह पार्क डबल इंजन सरकार का जिला ऊना को एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए हिमाचल प्रदेश के समस्त निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के आभारी हैं। 

उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क की स्थापना से जिला ऊना में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा तथा 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे जहां जिला ऊना का नक्शा बदलेगा, वहीं राज्य के खजाने में भी बढ़ौतरी होगी। कंवर ने कहा कि केंद्र में जब स्व. अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने ही हिमाचल प्रदेश को दस वर्षों के लिए औद्योगिक पैकेज दिया था। वर्ष 2003 में वाजपेयी सरकार की ओर से विशेष औद्योगिक पैकेज मिलने के बाद राज्य में 788 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिससे उद्योगों का विस्तार हुआ तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।  

कंवर ने कहा कि इसके विपरित कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार से मिले औद्योगिक पैकेज को वर्ष 2007 में ही समाप्त कर दिया, जबकि वाजपेयी सरकार ने इस पैकेज को वर्ष 2013 तक हिमाचल प्रदेश के लिए दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा विकास की है और विकास भाजपा शासनकाल में ही संभव है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...