Baddiपंजाबः स्कूल से 5 किलो हेरोइन बरामद, 4 लोगों को लिया हिरासत...

पंजाबः स्कूल से 5 किलो हेरोइन बरामद, 4 लोगों को लिया हिरासत में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 5 किलो हेरोईन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र की 3 किलोमीटर अंदर घुसकर नेष्टा गांव के डीएवी पब्लिक स्कूल के मैदान में मंगलवार की देर रात हेरोइन की खेप गिराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी करते मैदान से 5 किलो हेरोइन बरामद की। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी स्वपन शर्मा ने दी है।

वहीं इस मामले को लेकर थाना घरिंडा के एसएसपी स्वपन शर्मा और इंस्पेक्टर कर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, सीआइए स्टाफ ने सीमा के पास रहने वाले तस्करों की पुरानी लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है। खुफिया शाखा को जानाकरी मिली थी कि कुछ भारतीय तस्कर पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं।

वह ड्रोन के मार्फत मंगलवार की रात नेष्टा गांव में हेरोइन की खेप गिराने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने हवा मार्ग पर नजर रखनी शुरू कर दी। रात लगभग डेढ़ बजे पाकिस्तान की तरफ से उड़ते आ रहे ड्रोन ने नेष्टा गांव स्थित डीएवी स्कूल के मैदान में खेप गिरा दी और उसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया। पता चला है कि पुलिस ने ड्रोन को गिराने के लिए उसपर फायरिंग भी की। लेकिन वह किसी तरह पाकिस्तान हद में चला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...