.
Himachalहरियाणा DSP हत्याकांड में पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़

हरियाणा DSP हत्याकांड में पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा: नूंह में डीएसपी हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपी खनन माफियाओं की धरपकड़ में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और खनन माफियाओं के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने आरोपी इक्कर को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम के ऊपर कई राउंड फायर किए। पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में डंपर के क्लीनर को पुलिस की गोली लगी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डीएसपी को कुचलने वाले डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि हरियाणा के नूंह में डीएसपी को खनन माफियाओं ने डंपर से कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई।

आरोपियों खिलाफ गृहमंत्री अनिल विज ने दिए थे सख्त कार्रवाई के आदेश

बता दें कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निर्देश गृहमंत्री अनिल विज ने दिए थे। उन्होंने कहा था कि खनन माफिया को नहीं बख्शा जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनन माफियाओं को छोड़ेंगे नहीं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संदीप खिरवार ने भी साफ कहा था कि दोषियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। कानून में जनता का विश्वास और बढ़ाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

रोकने गए अवैध खनन तो डीएसपी को कुचला

बता दें, तावडू (मेवात) के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन रोकने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ 3-4 पुलिसकर्मी बताए भी थे। इसी दौरान माफियाओं ने उनपर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी को डंपर से कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हरियाणा के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संदीप खिरवार के मुताबिक, हमें दोपहर 12 बजे के करीब सूचना मिली थी। इस मामले में हम बहुत सख्त ऐक्शन लेंगे।

माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कार्रवाई के सख्त आदेश दिए है, जितनी फोर्स लगानी पड़ी, हम लगाएंगे। विज ने आगे यह भी कहा कि आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...