Himachalकलाकारों ने लोगों को सरकारी योजनओं बारे किया जागरूक

कलाकारों ने लोगों को सरकारी योजनओं बारे किया जागरूक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबंद्ध कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इसके अलावा नशा निवारण बारे भी लोगों को जागरूक किया गया।

इसी कड़ी में नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने चैकी खास व दगड़ाह, पूर्वी कला मंच ने जननी व जोड़ियां तथा आरके कला मंच के कलाकारों ने दरोह व गुरेट में गीत संगीत के माध्यम से लोगों को सरकार की अनुसूचित जाति से संबंधित विभिन्न योजनओं के अलावा नशे के प्रति जागरूक किया। 

फोक मीडिया दलों ने उपस्थित लोगों को विभिनन पेंशन संबंधी योजनाओं के अलावा  प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही योजनाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनओं बारे जानकारी दी। कलाकारों ने अनुवर्ती कार्यक्रम, अंर्तजातीय, गृह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, कम्पयुटर ऐपलिकेशन व सम्वर्गी क्रियाक्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना, अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को राहत बारे तथा प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि समाज में छुआछुत की प्रथा को समात करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अंर्तजातीय विवाह को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं जिसके तहत सामान्य जाती के ऐसे युवक व युवतियां जिन्होंने सामान्य जाती के युवक-युवतियों से विवाह किया हो को 50 हज़ार रूपये की प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जा रही है। इसके अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 50 हज़ार रूपये से कम हो तथा जिनके नाम मकान बनाने के लिए अपनी भूमि उपलब्ध हो को प्रदेश सरकार की ओर से अपना मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रूपये का अनुदान दिया जाता हैं। 

फोक मीडिया दलों ने लोगों को मुख्यमंत्री शगुन योजना बारे जानाकरी देते हुए बताया कि बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु 31 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए शादी से दो महीने पहले और शादी के 6 महीने बाद तक आवेदन किया जा सकता है। धनराशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में डाली जाती है। लड़की की उम्र 18 साल या इससे अधिक एवं लड़के की उम्र 21 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा नशा करने वाले व्यक्ति की वजह से समाज व परिवार पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया।

इस अवसर पर चैकी पंचायत के प्रधान संजय कुमार व वार्ड सदस्य नैला वीवी, प्रधान पोलियां पंचायत राकेश कुमार व बकशीश सिंह, उप प्रधान सवर्ण सिंह, वार्ड सदस्य पूजा देवी, सुशील ठाकुर व लवली संिहत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के श्रीश्री 1008 जगत गुरु स्वामी अश्नील जी महाराज ने अमृतसर...