Himachalपंजाब : प्राइवेट स्कूल बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौत 

पंजाब : प्राइवेट स्कूल बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के फाजिल्का में गांव मौलवी वाला (चक जंड वाला) में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल बस ने 65 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना वेरो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस को लापरवाही से चलाने समेत अन्य धाराओं के तहत ड्राइवर पर मामला दर्ज किया है। गांव मौलवी वाला (चक जंड वाला) निवासी मृतक दौलत राम के बेटे प्रवीण कंबोज ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सोमवार सुबह पशुबाड़े से पैदल घर लौट रहे थे। तभी जलालाबाद की ओर से गांव आ रही निजी स्कूल बस ने उनके पिता को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही का पता इस बात से चलता है कि पूरी सड़क खाली थी फिर भी उसने उनके पिता पर बस चढ़ा दी। बेटे ने कहा कि हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह बात भी सामने आई है कि बस का ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था, जिसके कारण उसका ध्यान नहीं था।
परिजनों ने पंजाब के सीएम सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि आदेशों की अवहेलना कर लोगों की मौत का कारण बनने वाली कंडम बसों को तुरंत बंद किया जाए, ताकि इनकी वजह से किसी ओर निर्दोष की जान ना जा सके। वहीं वेरो का थाने के जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्य के बयान पर जंड वाला निवासी बस चालक बूटा सिंह पुत्र परमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...