.
Amritsarजालंधरः बर्गर किंग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिनों...

जालंधरः बर्गर किंग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिनों तक मृतक ने जाना था कनाडा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, (वरुण/हर्ष): जालंधर शहर में ओल्ड होशियारपुर रोड पर लम्मा से आगे जंडु सिंगा सड़क मार्ग पर बर्गर किंग में नौकरी करने वाले एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मदारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पठानकोट चौक  बर्गर किंग में काम करने वाला पीड़ित अपनी ड्यूटी समाप्त करके घर जा रहा था कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वाहन चालक मौके से फरार

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। यह हादसा सुबह-सुबह हुआ है। हरजीत की बर्गर किंग में नाइट शिफ्ट लगाकर घर वापिस लौट रहा था। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई औऱ अपनी जांच में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस लम्मा पिंड-जंडु सिंगा मार्ग पर हादसा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हरजीत की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा लिया जाएगा। 

थोड़े दिनों में कनाडा जाने वाला था मृतक

हरजीत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि हरजीत बहुत मेहनती था। वह अब थोड़े ही दिनों में कनाडा जाने वाला था। हरजीत बर्गर किंग में नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अगल-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुए विवाद व मारपीट के विरोध में सिख संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर बीते 18 सितंबर को कूड़े को लेकर हुए विवाद और मारपीट...