AmritsarJalandhar: लूटपाट और छीनाझपटी करने वाले 3 गिरफ्तार

Jalandhar: लूटपाट और छीनाझपटी करने वाले 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया है कि तिथि 2 अप्रैल 2022 को अनीता मदान पुत्री चंद्र प्रकाश वासी लाडोवाली जालंधर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह घर से दवाई लेने जा रही थी तभी नकाबपोश लुटेरे उसका पर्स जिसमें मोबाईल फोन और जरूरी कागाजात थे, छीन कर फरार हो गए। इसके संबंध में एएसआई चंद सिंह और गोरी शंकर ने अपनी पुलिस पार्टी सहित छीनाझपटी करने वाले सोनू पुत्र राजपाल वासी करतारपुर, जसपाल पुत्र बाबू राम गांव दुलीके थाना आदमपुर को काली सड़क जालंधर से गिरफ्तार किया है और आरोपियों से छीने हुए मोबाईल और बिना नंबरी मोटरसाइकिल मार्का होंडा शाईन और लूटे हुए 20 हजार रुपए भारतीय करंसी बरामद की है।

पूछताछ के दौरान इन्होने माना कि इनका तीसरा साथी ऐसी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने में शामिल है। आरोपियों ने कबूल किया इन्होने ही दोआबा चौक एक एक्टिवा सवार बुजुर्ग औरत से 5 लाख रुपए की लूट की थी। जिस संबंध में डिविजन नंबर 8 में 7 अर्पैल 2022 को 379 बी का मामला दर्ज किया गया था। रिमांड दौरान आरोपियों से 30 हजार रुपए भारतीय करंसी भी बरामद की गई। 

इसी तरह थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई जसबिंदर सिंह और एएसआई गौरी शंकर ने सूर्य इन्कलेव में नाकाबंदी दौरान मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह गोपी वासी पोसी माहिलपुर जिला होशियारपुर चोरी के माटरासाइकिल पर नकली नंबर प्लेट पीबी 07 एपी 3584 पर सवार हो कर आ रहा है। जिसे रोका तो उससे अलग अलग जगह से छीने हुए 2 मोबाईल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने माना कि यह मोटरसाइकिल उसने नवां शहर से चोरी किया है। जिस पर वह नकली नंबर प्लेट लगाकर मोबाईल फोन छीनता था। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...