.
Himachalगीत संगीत के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

गीत संगीत के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आज विकास खंड ऊना के तहत पनोह और अप्पर बसाल में आरके कला मंच चिंतपूर्णी तथा विकास खंड अंब के अंतर्गत बेहड भटेड व सिद्ध चलेहड में पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं बारे स्थानीय लोगों को अवगत करवाया।

सांस्कृतिक दलों ने गीत-संगीत, लघु नाटिका एवं समूह गान के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को जानकारी दी।

कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर व आवासहीन पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रूपये प्रति लाभार्थी वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

कलाकारों द्वारा स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री शगुन योजना बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु 31 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए शादी से दो महीने पहले और शादी के 6 महीने बाद तक आवेदन किया जा सकता है। धनराशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में डाली जाती है। लड़की की उम्र 18 साल या इससे अधिक एवं लड़के की उम्र 21 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना व मुख्यमंत्री स्बावलंवन जैसी जन कल्याणकारी योजनओं बारे लोगों की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई।

इस अवसर पर अप्पर बसाल के प्रधान नरेश कुमार, ग्राम पंचायत बेहड भटेड के उप प्रधान अनिल कुमार, वार्ड सदस्य रज्जू ठाकुर, रेखा रानी, प्रवीण कुमार, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...