Himachal Govt
NationalIndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे कंपनी...

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश की बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक IndiGo के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Pieter Elbers ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एल्बर्स 10 मार्च 2026 को ही अपने पद से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है और बोर्ड से उनका नोटिस पीरियड माफ करने की भी अपील की है।

कुछ महीने पहले आया था बड़ा ऑपरेशनल संकट
इंडिगो को कुछ महीने पहले बड़े ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान एयरलाइन की सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं और करीब तीन लाख यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। फ्लाइट्स के लगातार लेट होने और कैंसिल होने की वजह से कंपनी की साख पर भी असर पड़ा था। इसी घटना के बाद से एल्बर्स पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।

सितंबर 2022 में संभाली थी इंडिगो की कमान
पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो के CEO के तौर पर कार्यभार संभाला था। लेकिन पिछले साल दिसंबर में आए बड़े ऑपरेशनल संकट के बाद उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे थे। एयरलाइन के इतिहास में यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा संकट माना गया, जिससे कंपनी की छवि को भी नुकसान पहुंचा।

बोर्ड को लिखे पत्र में बताई इस्तीफे की वजह
एल्बर्स ने कंपनी के बोर्ड को लिखे अपने पत्र में कहा, हमारी बातचीत के अनुसार मैं व्यक्तिगत कारणों से आज से इंडिगो के CEO पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अनुरोध करता हूं कि मेरा नोटिस पीरियड माफ कर दिया जाए।

राहुल भाटिया संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी
कंपनी की ओर से जारी फाइलिंग के अनुसार इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर Rahul Bhatia फिलहाल कंपनी का प्रबंधन संभालेंगे। जब तक कंपनी नए CEO की घोषणा नहीं करती, तब तक राहुल भाटिया ही एयरलाइन की कमान संभालेंगे।

बोर्ड के चेयरमैन ने कही यह बात
इंडिगो के बोर्ड चेयरमैन Vikram Singh Mehta ने कहा कि राहुल भाटिया कंपनी के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी इसलिए संभाल रहे हैं ताकि एयरलाइन की कार्य संस्कृति को और मजबूत किया जा सके। साथ ही ऑपरेशनल व्यवस्था को बेहतर बनाकर यात्रियों को भरोसेमंद और प्रोफेशनल सेवा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को मिले अच्छे अवसर – Krishan lal Panwar

चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन...

शुरु हुई पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

ईस्माइला में शहीद इंस्पेक्टर जगमहेंद्र कौशिक की प्रतिमा का अनावरण

चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा...

प्रदेश के 150 स्कूलों के भवनों का 400 करोड़ रुपए की लागत से जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य: Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की फसल खरीद के दौरान किसी भी प्रकार...

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को मिले अच्छे अवसर – Krishan lal Panwar

चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार के के पानीपत के...

शुरु हुई पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध...

ईस्माइला में शहीद इंस्पेक्टर जगमहेंद्र कौशिक की प्रतिमा का अनावरण

चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक के गांव ईस्माइला में सीमा सुरक्षा बल के...