Himachal Govt
Nationalतेज रफ्तार कार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, छात्र की मौत

तेज रफ्तार कार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, छात्र की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः शहर के बरकत नगर इलाके की संकरी गलियों में एक भयानक हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक तेज रफ्तार कार ने 4 वाहनों को टक्कर मार दी। कार की स्पीड 90-95 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है, जिसमें बाइक सवार युवक सुनील (23) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक बाइक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सुनील चूरू का निवासी था।

जानकारी देते सुनील निवासी चूरू के भाई मनफूल ने शिकायत में बताया कि सुनील जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह ट्रेन से जयपुर आया था और बाइक कैब से गोपालपुरा स्थित अपने पीजी जा रहा था। तभी कार ने उसकी कैब को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे वाली कार में एक महिला समेत 3 लोग सवार थे। उसने भाई ने बताया कि सुनील का जन्मदिन 16 दिसंबर को था, लेकिन किस्मत ने उससे पहले ही सब कुछ छीन लिया।

मनफूल ने कहा कि सुनील एक होनहार छात्र था, जिसने VDO समेत कई परीक्षाएं पास की थीं। वह दो बार आरएएस (RAS) प्री परीक्षा भी पास कर चुका था और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मनफूल ने बताया कि 15 दिन पहले ही सुनील की छोटी बहन की शादी हुई थी, जिसके लिए वह चूरू गया था।

बजाज नगर थाना प्रभारी पूनम चौधरी ने बताया कि यह हादसा बरकत नगर चौराहे के पास लक्ष्मी स्वीट्स के नजदीक हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है उसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कार का नंबर RJ 45 CQ 6618 है, जो ओमप्रकाश शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है, लेकिन ड्राइवर कोई और था। कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति...