Himachal Govt
NationalHaryana News: OT Technician ने पत्नी और बेटी संग खाया जहर, दंपति...

Haryana News: OT Technician ने पत्नी और बेटी संग खाया जहर, दंपति की मौत, बच्ची का इलाज जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन, उसकी पत्नी और 2 साल की बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई, जबकि बच्ची का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद संजय के दोस्त ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दंपती को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर जहर खाने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को जानकारी देते नरेश कुमार निवासी हिसार ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय कुमार कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन है। करीब 3 साल पहले संजय की राजस्थान के सुरतपुरा गांव की ममता के साथ शादी हुई थी। वह कल सुबह करीब 10:45 बजे अपनी दुकान पर थे। तभी उनके साले पंकज का फोन आया, जिसने बताया कि संजय, ममता और सारा ने सल्फॉस खा ली है। सूचना मिलते ही उसने तुरंत अपने छोटे भाई संजय को कॉल की और उसकी लोकेशन मांगी, लेकिन उसने लोकेशन शेयर नहीं की।

इसके बाद उसने संजय की पत्नी ममता को कॉल की और उससे भी लोकेशन शेयर करने की बात कही। उसने भी लोकेशन शेयर नहीं की। हालांकि ममता ने उनको बताया कि उन्होंने गोली खाई है। ममता ने उनको अस्पताल लेकर जाने की बात भी कही। तब उसने संजय के दोस्त शुभम को फोन करके घटना की जानकारी दी और उनको अस्पताल पहुंचाने की रिक्वेस्ट की। उधर, वे हिसार से पंकज, राजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह और रोहित के साथ कार में कुरुक्षेत्र रवाना के लिए रवाना हो गए।

संजय के दोस्त ने उन तीनों को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा दिया। यहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 3 बजे ममता की मौत हो गई। वहीं शाम तक संजय की हालत बिगड़ती चली गई और शाम करीब 6 बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

उधर, थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय के बड़े भाई नरेश कुमार के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति...