Himachal Govt
NationalIndigo की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, Hyderabad में करवानी पड़ी...

Indigo की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, Hyderabad में करवानी पड़ी Emergency Landing

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: मदीना से हैदराबाद को जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में आज सुबह अफरा-तफरी मच गई। एक यात्री ने यह दावा किया था कि उसके पास बम है। इसके बाद तुरंत क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी पायलट और सुरक्षा एजेंसियों को दी। इसके बाद विमान को इमरजेंसी में अहदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। अभी तक विमान से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

डायवर्ट की गई फ्लाइट

सामने आई जानकारी के अनुसार, विमान में सवार एक व्यक्ति ने अचानक से कहा कि उसके पास बम है। इसके बाद यह सुनते ही क्रू मेंबर्स और सभी यात्री अलर्ट हो गए। इस बारे में सूचना तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सुबह करीबन 11:30 बजे विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। उसके बाद सीआईएसएफ और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीमों ने विमान को घेर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षा बाहर निकाला गया।

विमान से नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने विमान की अच्छे से जांच की परंतु अब तक उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। जिस यात्री ने बम होने के बारे में कहा था उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अहमदाबाद पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है कि उसने आखिर ऐसी धमकी क्यों दी? क्या वो मानसिक रुप से ठीक नहीं है या ऐसा करने के पीछे उसका क्या मकसद है?    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में दंपति की मौत

फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद- मोरिंडा रोड पर स्थित गांव आलमपुर...

खाई में कार डूबती देखकर युवकों ने बचाई पांच की जान, Video Viral

निघासनः पलिया स्टेट हाईवे पर बाइक सवार को बचाने...

TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिनों में मांगा जवाब

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर...

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के...

Punjab News: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में दंपति की मौत

फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद- मोरिंडा रोड पर स्थित गांव आलमपुर के पास गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब में माथा टेक कर...

खाई में कार डूबती देखकर युवकों ने बचाई पांच की जान, Video Viral

निघासनः पलिया स्टेट हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में कार पानी से भरी करीब दस फुट गहरी खाई...

TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिनों में मांगा जवाब

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी घमासान के बीच अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई...