नई दिल्ली: बीते दिन महिला वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को एक खास जर्सी भी भेंट की। इस जर्सी पर लिखा था – नमो 1 । इस जर्सी को पूरी टीम ने साइन किया था ऐसे में यह पीएम के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर टीम का स्वागत किया और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न भी मनाया।
Read in English:
PM Modi Meets Women’s World Cup Champions, Lauds Team’s Spirit and Resilience
पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया ने की खास बातचीत
बीते दिन हुई इस मुलाकात में पीएम ने सभी खिलाड़ियों के साथ बात की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने याद किया कि 2017 में भी टीम ने पीएम से मुलाकात की थी परंतु उनके पास ट्रॉफी नहीं थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बार हम ट्रॉफी के साथ आपको मिले हैं और हम चाहते हैं कि आगे भी बार-बार ऐसे मौके आएं।Every Indian feels immense pride in Team India’s World Cup victory. It was a delight interacting with the women’s cricket team. Do watch! https://t.co/PkkfKFBNbb
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025