Himachal Govt
Nationalबड़ा हादसाः तालाब में नाव पलटने से 4 बच्चे डूबे, एक की...

बड़ा हादसाः तालाब में नाव पलटने से 4 बच्चे डूबे, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर: जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुजावलपुर भढ़िया गांव में तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गए 4 बच्चों की नाव पलट गई और पानी में डूब गए। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों व स्वजन ने चारों बच्चों को किसी तरह तालाब से बाहर निकाल लिया। जहां 2 बच्चे सुरक्षित बच गए, वहीं 2 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बच्ची का उपचार चल रहा है।

लोगों ने बताया कि कन्हैया और तान्या (14) को गंभीर अवस्था में ग्रामीणों के द्वारा ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तान्या को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मन्नो (12) व कृष्णा (9) सुरक्षित है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

एसीपी बिल्हौर अमरनाथ ने बताया कि उत्तरीपुरा चौकी क्षेत्र के सुजालपुर भढ़िया गांव में तालाब में मंगलवार की सुबह गांव के ही रहने वाले चार बच्चे सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गए हुए थे। तालाब में जैसे ही उतरे तो गहरे पानी में चले जाने के कारण चारों डूब गए। इस बीच जब शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारों डूब रहे थे। ग्रमीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला और शिवराजपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरो ने इलाज के दौरान 12 वर्षीय कन्हैया पुत्र सोनू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो कन्हैया अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था। पिता खेती बाड़ी करके घर चलाते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद...

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर...

Jalandhar news : धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

जालंधर (Ens) : जालंधर के गांव सुभाना में धमकियों...

666 दिनों में हरियाणा में निवेश का नया विश्वास, Rao Narbir Singh ने खुद किया ऐलान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे...

पंजाब में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित किए जाएंगे 92 ड्रोन शो

चंडीगढ़/साहिबजादा: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री...

संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की...

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का आयोजन 04...

Jalandhar news : धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

जालंधर (Ens) : जालंधर के गांव सुभाना में धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या...

666 दिनों में हरियाणा में निवेश का नया विश्वास, Rao Narbir Singh ने खुद किया ऐलान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल के 666 दिनों में प्रदेश ने निवेश के क्षेत्र...