Punjab Govt
HomePunjabGurdaspurPunjab News: अढ़ाई वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर...

Punjab News: अढ़ाई वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। कुछ दिन पहले धारीवाल क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों ने 2 वर्षीय बच्चे पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। वहीं ताजा मामला शहर के मोहल्ला शहजादां नंगल से सामने आया है, जहां आवारा कुत्ते ने अढ़ाई साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। घायल बच्चे की पहचान अनियांश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कुत्ता बच्चे को घर के अंदर से घसीटकर बाहर ले गया और उसे बुरी तरह नोच दिया। बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।

इस हादसे में बच्चे के सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव आए हैं। घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चे के पिता अमनोश और माता मनीषा ने बताया कि उनका अढ़ाई साल का बेटा अनियांश घर के अंदर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और बच्चे पर हमला कर दिया।

परिवार के अनुसार कुत्ता बच्चे को मुंह में दबोचकर घर से बाहर गली में ले गया और उसे नोचने लगा। बच्चे की जोर-जोर से चीख सुनकर मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -