Punjab Govt
HomeBusinessतेल की कीमते गिरने से शेयर बाजार में आया भारी उछाल

तेल की कीमते गिरने से शेयर बाजार में आया भारी उछाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः तेल की कीमतों में गिरावट आने से भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। मंगलवार को लगातार शेयर मार्किट में आ रही गिरावट पर अचानक ब्रेक लग गया और बाजार ने जोरदार वापसी की। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेज बढ़त के साथ खुले। तेल की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द खत्म होने का बयान बताया जा रहा है। मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,566 के मुकाबले करीब 800 अंकों की तेजी के साथ 78,375 पर खुला।

कुछ ही मिनटों में तेजी और बढ़ी और सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़कर 78,526 के स्तर तक पहुंच गया। एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ खुला। यह अपने पिछले बंद 24,028 के मुकाबले बढ़त लेकर 24,280 पर ओपन हुआ और तेजी जारी रखते हुए 24,303 तक पहुंच गया। मंगलवार की तेजी से निवेशकों को राहत जरूर मिली है, क्योंकि इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

सोमवार को सेंसेक्स 78,918.90 के पिछले बंद के मुकाबले गिरकर 77,056 पर खुला था और कारोबार के दौरान 76,424 तक फिसल गया था। हालांकि अंत में थोड़ी रिकवरी हुई, फिर भी सेंसेक्स 1352.74 अंक गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 23,868 पर खुलने के बाद दबाव में रहा और अंत में 422 अंकों की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में अचानक आई इस तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका की तरफ से नरम संकेत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इन दोनों कारणों से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ और बाजार में खरीदारी बढ़ गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -