उन्नावः बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहर पुरवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में लोडर चालक समेत 3 वर्ष की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने यूपीडा के साथ राहत और बचाव चलाया। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
डिवाइडर से ट/क/रा ई पिकअप 2 की मौ/त, 9 घा/य/ल#Encounternews #LatestNews #breakingnews #roadsafety #road #highway pic.twitter.com/r8Umg0UF8t
— Encounter India (@Encounter_India) March 3, 2026
हादसे में 3 की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक 28 वर्षीय मुरारी निवासी गांव-थाना माखी और 3 वर्षीय खुशबू पुत्री मोनू को मृत्यु घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मोनू, 32 वर्षीय शिव मूर्ति, 40 वर्षीय मुंशीलाल, 3 वर्षीय खुशबू, और 8 वर्षीय महक पुत्रीगण मोनू सहित 9 लोग घायल हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोनू के अनुसार, वह पिकअप वाहन से होली मनाने के लिए फरीदाबाद से अपने गांव औरास आ रहा था। रास्ते में भी यह हादसा हो गया। यूपीडा की टीम ने दुर्घटना स्थल से वाहन को हटा दिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटकर अलग कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।