मानसाः जिले के सरदूलगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिन दहाड़े 2 लोगों का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 47 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ काका सिंह और उसके नौकर (माली) 45 वर्षीय बलदेव सिंह की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि 10 बजे हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया है।
सरेआम फा यरिं ग में 2 की मौ त, इलाके में द हश त pic.twitter.com/9Rpxqgj5E0
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026
वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गोली चलने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवार में शोक की लहर छा गई। अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वे अपने माली बलदेव के साथ फार्म हाउस पहुंचने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से अपनी गोलियों का शिकार बनाया गया, गोलियां उनके सिर और आंख पर लगी है। ये हमलावर कौन थे और उन्होंने इन दोनों को अपना शिकार क्यों बनाया, सरदूलगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
घटनास्थल पर पहुंचे मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक जसवीर सिंह के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
