Punjab Govt
HomeNationalSteel Factory में हुए ब्लास्ट से 7 की मौत, कई लोग झुलसे,...

Steel Factory में हुए ब्लास्ट से 7 की मौत, कई लोग झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाटापाराः छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में आज सुबह स्टील फैक्ट्री में धमाका हो गया। जहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत निपनिया गांव स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस हादसे के बाद स्टील प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਛੱਤੀਸਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਲੌਦਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ’ਚ ਸਟੀਲ ਫੈਕਟਰੀ ਭੱਠੀ ਫਟਣ ਨਾਲ 7 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्लांट में मौजूद अन्य मजदूर जल्दी-जल्दी में घायलों को उठाकर बाहर ले गए और मृतकों को भी प्लांट से बाहर ले जाया गया। पुलिस और अन्य आपात सेवाओं को सूचना दी गई। दरअसल, ब्लास्ट के दौरान मजदूर भट्ठे के आसपास सफाई का काम कर रहे थे, तभी वह गर्म कोयले से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

आग की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई और आग बुझाई। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसमान में कई मीटर ऊपर तक काले धुएं का गुबार उठ गया और बिल्डिंग की दीवार भी काली हो गई थी। परिसर में आसपास राख और जला हुआ कोयला बिखरा पड़ा है। विस्फोट की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -