नालागढ़ः हिमाचल के नालागढ़ में राजपुरा मार्ग पर मशहूर पहलवान विजय राणा पर कुछ बदमाशों ने सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बदमाशों द्वारा विजय राणा को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया जा रहा है। घटना के दौरान विजय सड़क पर पड़ा हुआ है और उस पर ताबड़तोड़ हमला किया जा रहा है। इस घटना में विजय राणा और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दर्जन भर बद*माशों ने पहलवान विजय राणा पर किया तेज*धार हथि*यारों से हम*ला हा*लत गं*भीर pic.twitter.com/wmlNXiqq9D
— Encounter India (@Encounter_India) December 25, 2025
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पंजाब के नामी गैंगस्टर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हमलावारों ने उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। घटना में खून से लथपथ घायल को दंबंग महिला ने बीच-बचाव किया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना 2 दिन पुरानी देर शाम की है।
घटना के दौरान वह भतीजे के साथ गाड़ी में सवार होकर निकला था। एक किलोमीटर दूरी पर 2 गाड़ियों में सवार होकर एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने आकर पहलवान पर हमला कर दिया। पिंदी नामक गैंगस्टर ने कनपट्टी पर गन रख दी। जिसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पहले दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके विभिन्न धाराओं के तहत हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
