जालंधर, ENS: 10 साल पहले गोराया के गांव ढेसियां काहना में हुए हत्या केस के मामले का 8वां आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ सिकंदर सिंह वीर्क ने बताया कि साल 2015 में ढेसियां काहना गांव के आढ़ती नारिंदर सिंह (निंदर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
जिनमें से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उनको सज़ा भी मिल चुकी है। आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंडा निवासी डविंडा जो कि इस मामले में भगोड़ा था। एसएचओ सिकंदर सिंह वीर्क ने बताया कि आरोपी राजस्थान की जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है।
