Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News : गैस रिसाव से घर में लगी आग, 7 लोग...

Punjab News : गैस रिसाव से घर में लगी आग, 7 लोग झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। जिले के साहनेवाल इलाके में गुरुवार सुबह एक घर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस आग में घर में मौजूद सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। झुलसे लोगों को सीएमसी अस्पताल में करीब डेढ़ दिन तक भर्ती रखा गया। इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार आने के बाद सभी को सिविल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। जहां, उनका इलाज किया जा रहा है।

बेहड़े में रहते थे पीड़ित परिवार
पीड़ितों ने बताया कि वे साहनेवाल में एक बेहड़े (छोटे घरनुमा स्थान) में रहते थे। गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे वहां रह रहे सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा
पीड़ितों के रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके भाई शिव कुमार चाय बनाने के लिए उठे थे। जैसे ही उन्होंने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, पूरे कमरे में आग फैल गई। कमरे में मौजूद सभी लोग झुलस गए।

आशीष ने दरवाजा खोलकर बचाई जान
राकेश ने बताया कि हादसे के समय आशीष ने किसी तरह दरवाजा खोला और बाहर की ओर भागा। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाकी सभी लोगों को भी बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

रात में सिलेंडर से गैस लीक होने की आशंका
राकेश कुमार ने बताया कि आशंका है कि रात के समय गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गई थी, जो पूरे कमरे में फैल गई। सभी लोग सो रहे थे, इसलिए किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जैसे ही माचिस जलाई गई, गैस ने आग पकड़ ली और हादसा हो गया।

बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
गैस भरी होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली, जिससे लोग बाहर की ओर भाग नहीं सके। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज अभी जारी है।

झुलसे लोगों की ये हुई पहचान
इस हादसे में जिन लोगों के झुलसने की पुष्टि हुई है, जिनके नाम शिव कुमार, शुभम, रौनक, आशीष, हरीचंद, मुरलीधर और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -