HomeEntertainmentWeekend Ka Vaar: पहली बार कुनिका पर भड़के सलमान खान, बोले -...

Weekend Ka Vaar: पहली बार कुनिका पर भड़के सलमान खान, बोले – ‘मुसीबत की जड़ हैं आप’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बिग बॉस 19 में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड काफी एक्साइटेड होने वाला है। शो में सलमान खान इस बार काफी गुस्से में नजर आएंगे। दबंग खान इस हफ्ते एक-एक करके इस बार कई घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। इस बार उनके निशाने पर कुनिका सदानंद भी होगी। वीकेंड के वार का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें एक्टर भड़के हुए दिख रहे हैं।

कुनिका पर चिल्लाते दिखे सलमान खान

शो के कई प्रोमो वीडियो भी सामने आए हैं। एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान कुनिका पर भड़कते हुए नजर आए। सलमान ने गुस्से में कुनिका को कहा कि – ‘अपनी इज्जत अपने हाथों में हैं। आप अपनी गलती बार-बार रिपीट कर रही हैं। पूरी मुसीबत की जड़ कुनिका जी हैं’। सलमान की फटकार पर कुनिका ने सफाई देने की कोशिश भी की परंतु सलमान ने कुनिका को बोलने से रोक दिया। दबंग खान काफी गुस्से में नजर आए। उनका गुस्सा देखकर सभी कंटेस्टेंट्स सहमते हुए दिखे।

कुनिका ने लगाई चिंगारी

हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अशनूर कौर केयरटेकर बनी थी। अमाल ने उन्हें कहा था कि वो भौंकती है। अशनूर के लिए ऐसे शब्द सुनकर अभिषेक बजाज भड़क गए। फिर अभिषेक की अमाल के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। मगर अमाल और अभिषेक में जो लड़ाई हुई उसकी चिंगारी कुनिका ने ही लगाई थी। ऐसे में इसी वजह से सलमान ने कुनिका की क्लास लगा दी।

अभिषेक पर भी भड़के सलमान खान

अमाल के साथ धक्का-मुक्की करने के लिए सलमान खान ने भी अभिषेक को जमकर फटकारा। सलमान ने अभिषेक को कहा कि वो बिना सच्चाई जाने ही भड़क जाते हैं और वॉयलेंट हो जाते हैं। इसके बाद वीकेंड के वार पर मृदुल की क्लास भी लगी। सलमान खान ने मृदुल तिवारी को गेम में एक्टिव न रहने पर फटकार लगाई। सलमान की डांट सुन कर मृदुल फूट-फूटकर रोते हुए दिखे।

शो के जो भी प्रोमो आए हैं उन्हें देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। एपिसोड का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि सलमान खान से डांट खाने के बाद कुनिका का आगे का गेम कैसा होता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -