Punjab Govt
HomeNationalबिना परीक्षा Regular बेस पर SBI कर रहा भर्ती, जानें आवेदन कैसे...

बिना परीक्षा Regular बेस पर SBI कर रहा भर्ती, जानें आवेदन कैसे करें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की रेगुलर बेस पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं। अगर आप आईटी के क्षेत्र में अच्छी नॉलेज रखते हैं और बैंक में काम करना चाहते हैं, तो आप इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं। आईटी स्पेशलिस्ट की इस भर्ती में आपको चयन के बाद मैनेजर (प्रोडक्ट-डिजिटल प्लेटफॉर्म) और डिप्टी (मैनेजर प्रोडक्ट-डिजिटल प्लेटफॉर्म) की पोस्ट मिलेगी।

क्या चाहिए योग्यता?
मैनेजर पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईटी/कंप्यूटर/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री या मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (MCA) की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ में 5 साल संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना भी जरूरी है। डिप्टी मैनेजर के लिए शैक्षिक योग्यता समान है लेकिन अनुभव 3 वर्ष का भी मान्य होगा।

उम्मीदवारों की उम्र 31 अगस्त 2025 को मैनेजर पद के लिए न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं डिप्टी मैनेजर के लिए न्यूनतम 25 वर्ष से 32 वर्ष की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट बैंक नियमानुसार छूट भी देगी।

बैंक भर्ती में आवेदन कैसे करें?
इस बैंक जॉब में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा। यहां Career सेक्शन में जाएं। आपको सबसे पहले नंबर पर भर्ती से संबंधित लिंक नजर आएगा।
इसपर जाते ही Apply Online का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करें। अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो Login नहीं तो Click for New Registration पर क्लिक करें। अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरने के बाद सिक्योरिटी कोड भरकर रजिस्टर करें।

फिर दोबारा रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें। अब डिटेल्स में बाकी बची सभी जानकारी भी भर दें। शैक्षणिक योग्यता, पता, पद, अनुभव डिटेल्स दें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -