Punjab Govt
HomeEntertainmentपेरेंट्स बनने वाले हैं Vicky-Katrina, शादी के चार साल बाद करेंगे बेबी...

पेरेंट्स बनने वाले हैं Vicky-Katrina, शादी के चार साल बाद करेंगे बेबी का स्वागत!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। कैटरीना प्रेग्नेंट हैं और शादी के 4 साल बाद वह अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दोनों अगले महीने अपने बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कैटरीना की प्रेग्नेंसी न्यूज सामने आई है। पहले भी ऐसी न्यूज कई बार सामने आ चुकी है और कपल उन्हें लगातार खारिज कर चुका हैं परंतु इस बार एक वेबसाइट के सूत्रों ने यह कंफर्म किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

अक्टूबर या नवंबर में करेंगे बच्चे का स्वागत

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कैटरीना और विक्की इस साल अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इसके बाद कैटरीना लंबा मैटर्निटी ब्रेक लेने वाली है क्योंकि वो अपना पूरा ध्यान बच्चे पर देना चाहती हैं।

2021 में हुई थी कपल की शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। कपल ने अपनी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को खुशखबरी दी थी। अब फैंस कपल की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड है हालांकि कैटरीना या विक्की ने ऑफिशियली तौर पर अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -