Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री Kuldeep Dhaliwal, देखें...

Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री Kuldeep Dhaliwal, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कही ये बात

अमृतसरः

पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू और अन्य आप नेता भी शामिल रहे। दरबार साहिब में अरदास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते धालीवाल ने प्रदेश की धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब सिखों की आस्था का केंद्र है और यहां आने वाली संगत को सरकार पूरी सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि भगवंत मान की अगुवाई में सरकार द्वारा तीन दिन पहले डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी समेत सभी उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि जो लोग शक के घेरे में हैं, वहां तक प्रदेश सरकार की एजेंसियां पहुंच चुकी हैं। जल्द ही आवश्यक जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी।

उन्होंने संगत से निर्भय होने की अपील करते कहा कि चारों दरवाजे खुले हैं और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निझर की अगुवाई में सरकार ने एक विशेष समिति गठित की है जो 6 महीनों में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए विधिक ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी और बिजली मंत्री भजन सिंह ने आज एक नए विकास कार्य की नींव रखी जो दरबार साहिब आने वालों के लिए आवागमन की समस्याओं को हल करेगा। उन्होंने कहा कि नई सड़क और पुल के कार्य तुरंत शुरू होंगे, जिससे लंबे जाम से निजात मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page