Punjab Govt
HomePunjabGurdaspurPunjab News: 3 बहनों के इकलौते भाई का मंगेतर के घर से...

Punjab News: 3 बहनों के इकलौते भाई का मंगेतर के घर से शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः बटाला के भुल्लर रोड पर स्थित गोबिंद नगर में कुछ दिनों से लापता साहिल घर से शव बरामद हुआ। दरअसल, लड़के की मां और मां बच्चे की तालाश में घूम रहे थे। इस दौरान जब वह लड़के के होने वाले ससुराल घर तालाश करते हुए पहुंचे तो हैरान रह गए। दरअसल, परिजन शक के आधार पर बेटे के ससुराल घर पहुंचे, जहां मां ने रोते हुए अपने रिश्तेदारों और लोगों को इकट्ठा किया। बेटे के होने वाले ससुराल घर पर साहिल की लाश बरामद हुई। मां ने बताया कि साहिल तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसका पिता भी गुंगा है।

ऐसे में साहिल ही परिवार का सहारा था। जानकारी के अनुसार गोबिंद नगर में घर से बदबू आने के बाद मां ने बेटे लाश देखी तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ दिनों से लापता 18 वर्षीय साहिल की मां के गोबिंद नगर के रहने वाली एक लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। दोनों के घरवालों की सहमति से पिछले महीने ही उनका रिश्ता तय हो गया था। लेकिन आज जब साहिल की तलाश में उसकी मां शिकायत करने पहुंची तो उसे शक हुआ और बदबू भी आने लगी।

जिसके बाद मां ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में मौजूद लड़की की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की पता चला कि उन्होंन घर में ही युवक की लाश दबाकर रखी हुई थी। पुलिस ने घर से लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मां ने वह बेटे के कत्ल को लेकर इंसाफ की गुहार प्रशासन से लगाई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी परमवीर सिंह ने कहा कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -