Punjab Govt
HomePunjabGurdaspurPunjab News: जासूसी मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को लेकर DIG ने...

Punjab News: जासूसी मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को लेकर DIG ने किया खुलासा, मिले थे इतने पैसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पुलिस ने जासूसी-विरोधी अभियान में संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने में शामिल 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव आदियां और करणबीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी चंदूवडाला आपरेशन सिंदूर से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा करने में लगे हुए थे।

इस जानकारी में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थानों की जानकारी शामिल थी। दोनों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच से खुफिया सूचनाओं की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया की इस जासूसी करने के लिए इन नौजवानों को करीब एक लाख रुपये भी मिले है जो इनके अकाउंट ट्रांसफर हुए है।

उसकी जांच हो रही है कि वह कहां से पैसे आए थे और सीधे तौर पर किसने किए है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 8 जिंदा कारतूस (30 बोर) भी बरामद किए हैं। जांच से पता चलता है कि आरोपित आईएसआई संचालकों के सीधे संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें भेजी थी। आरोपितों के खिलाफ पुलिस थाना दोरांगला में गोपनीयता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -