Punjab Govt
HomeNationalतेज रफ्तार Car अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक...

तेज रफ्तार Car अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। मरने वाले छोटकी सरिया के रहने वाले 37 वर्षीय आशीष कुमार बर्णवाल, उनकी पत्नी 30 वर्षीय श्वेता बर्णवाल और डेढ़ साल का बेटा पलटू शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।

परिवार रांची से गिरिडीह के सरिया जा रहा था। अम्बाडीह मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना मिलने के बाद बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस सदलबल मौके पर पहुंचे। तीनों को कार से बाहर निकाला। सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, तब-तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी। वहीं आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -