Punjab Govt
HomeNationalAir Strike में परिवार के 10 लोगों की मौत, आतंकी मसूद अजहर...

Air Strike में परिवार के 10 लोगों की मौत, आतंकी मसूद अजहर का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार खत्म हो गया। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, भारत ने मसूद अजहर के घर पर हमला किया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। मसूद अजहर ने बयान भी जारी करते हुए कहा कि मेरे परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। परिवार के खत्म होने पर मसूद अजहर रोया है। उसने बयान जारी कर कहा है कि मैं भी मर जाता।

दरअसल, भारत के हमले में उसके भाई, बहन समेत पूरा परिवार खत्म हो गया है। वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी ने पीसी में ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 बजकर 5 मिनट पर पाकिस्तान पर हमला किया गया। इस ऑपरेशन में 9 जगहों पर हमला किया गया। रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ये ऑपरेशन चला. खूफिया सूचनाओं के आधार पर टारगेट पर हमला किया गया।

आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर हमला किया गया। पाकिस्तान और PoK दोनों जगहों पर अटैक किया गया। हमने नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया। सबसे पहले सवाईनाला कैंप को निशाना बनाया गया। हमने जैश और लश्कर के कैंपों को निशाना बनाया। 9 जगहों पर 21 ठिकानों पर हमला किया गया। पाकिस्तान में जहां पर हमला किया गया वो सियालकोट है। यहां के सरजल कैंप पर हमला किया गया। यहां पर हिज्बुल का कैंप था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -