आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को ज्वैलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया था। इसी के बाद से पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। आगरा पुलिस ने घटना के चौथे दिन मुख्य आरोपी को मार डाला। वारदात को अंजाम देने वाले अमन की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।
#BalajiJewellers में लूट-हत्या के मामले में बदमाश का पुलिस ने किया #Encounters
news :https://t.co/78KLBjnIkB pic.twitter.com/oBAT9xJjRk
— Encounter India (@Encounter_India) May 6, 2025
बाइक से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े बालाजी ज्वैलर्स में लूट की थी और विरोध करने पर शोरूम के मालिक विनय चौधरी की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में बदमाश अमन को गोली लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी ज्वैलर्स में लूट के दौरान कारोबारी विनय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अमन अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था।
दिनदहाड़े हुए इस हमले में बदमाशों ने शोरूम से लाखों रुपये की ज्वैलरी लूटी और विरोध करने पर मालिक को गोली मार दी थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। 4 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को इनपुट मिला कि अमन सिकंदरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, अमन ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है।