- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomeNationalगाय ढूंढने गई महिला को हाथी ने पैरों से कुचला, इलाक में...

गाय ढूंढने गई महिला को हाथी ने पैरों से कुचला, इलाक में दहशत का माहौल

झारखंडः गाय ढूंढने निकली महिला हाथी का शिकार हो गई। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला। घटना टाटीझरिया प्रखंड स्थित खैरा पंचायत के सिमराढाब गांव की है। मृतका की पहचान दशमी देवी के रूप में की गई है। दशमी अपनी गाय को ढूंढने जंगल की ओर गई थी और इसी दौरान हाथी ने उसे अपनी चपेट में लिया औऱ महिला को कुचल कर मार डाला।

Himachal Pradesh

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वन विभाग ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण उनकी फसलें और संपत्ति नष्ट हो रही है। वहीं, खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से मृतका के परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page