Loading...
Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: 1.50 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 1.50 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ किलो अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह गांव जांडवाला, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि सीआईए पुलिस ने गांव मेहना के साथ लगते रौली गांव पर नाकेबंदी की हुई थी।

इस दौरान उन्हें मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि हरप्रीत सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। जिसके चलते आज वह रोली गांव के आस पास के व्यक्ति को अफीम बेचने आया हुआ है। यदि हरप्रीत सिंह को काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम मिल सकती है।

इस दौरान सीआईए पुलिस ने नाकेबंदी पर हरप्रीत सिंह की तलाशी ली और हरप्रीत के कब्जे से टीम को डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया गया। आज हरप्रीत को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी के बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड के बारे में पता करेगी और यह भी जांच करेगी कि आरोपी फाजिल्का से आकर मोगा में किन-किन लोगों के साथ मिलकर तस्करी का काम कर रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page