मुंबईः CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक कामरा को कम से कम 500 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है।
उधर, पुलिस ने मंगलवार को कामरा को समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। हालांकि, कामरा के वकील ने 7 दिन का समय मांगा। लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। बुधवार को खार पुलिस कामरा को BNS सेक्शन 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी। कामरा फिलहाल मुंबई से बाहर हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था।