Loading...
Punjab Govt
HomeNationalरेलवे स्टेशन पर हुआ Triple Murder, सरेआम चली गोलियां, देखें वीडियो

रेलवे स्टेशन पर हुआ Triple Murder, सरेआम चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिहार: रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यह घटना आरा जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म के बीच बने पैदल ओवरब्रिज पर हुई। इस दौरान दहशत के मारे यात्री सहम गए। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है‌। वारदात के बाद स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पिता और पुत्री को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उदवंत नगर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव के रहने वाले अनिल कुमार अपने पुत्री आयुषी कुमारी उर्फ जिया को ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शत्रुघ्न सिंह के पुत्र अमन कुमार वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ पिता पुत्री पर गोलीबारी शुरू कर दी। पिता और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद वहीं खुद अमन ने गोली अपने आप को मार ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस को दी। पुलिस द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page