पेट्टा: रेलवे ट्रैक पर महिला IB अधिकारी का शव मिलने की खबर सामने आई है। यह मामला केरल से सामने आया है। मृतका की पहचान मेघा(24) के रुप में हुई है। महिला इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी मेघा का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।
मेघा मूल रूप से पथानामथिट्टा के कूडल की रहने वाली थी, जो पेट्टा के पास पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी सोमवार को पेट्टा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मेघा मृत पाई गई। यह एक संदिग्ध आत्महत्या का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेन के लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला को रेलवे ट्रैक पर कूदते देखा। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया। ये जानकारी पेट्टा पुलिस ने दी।