बठिंडा : कैंट क्षेत्र के मंडी रोड पर बने आदेश अस्पताल के पास हाईवे पर स्थित Mehfilio Lounge and Bar मे पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त रेस्ट्रोरेंट मे संचालको द्वारा ग्राहकों को Hookah परोसा जा रहा है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना कैंट के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने Bar के दोनों संचालको को काबू कर लिया है। रेड के दौरान पुलिस को मौके से 16 हुक्के हुए बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।