अमृतसरः आल इंडिया काउंसिल के अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा आज अमृतसर बीजेपी कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने बताया कि वह दो दिन के अमृतसर दौरे पर हैं और पंजाब में आ रही प्रवासियों की समस्याओं संबंधी वह उनसे मिलेंगे और पंजाबियों से भी मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब का बिहार के साथ पुराना नाता है क्योंकि बिहार के पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था और बिहार कभी भी पंजाब का ऋण नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी की एनडीए सरकार ने बिहार में बहुत से रोजगार के मौके दिए हैं और पहले से अधिक रोजगार बिहार में बढ़ा है, जिसके चलते अब बिहार से कम संख्या में श्रमिक दूसरे राज्यों में जाकर मेहनत मजदूरी कर रहे हैं क्योंकि उन्हें बिहार में ही कामकाज मिल रहे हैं। जस्टिस वर्मा और पंजाब के अन्य मुद्दों पर बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि आज वह सिर्फ बिहार और पंजाब में ही बातचीत करेंगे।