Loading...
Punjab Govt
HomeNationalBike सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, सड़क पर बिखरे शवों...

Bike सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेरः हाईवे पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। एक ही बाइक पर 4 दोस्त सवार होकर जा रहे थे। इसमें से 3 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। चारों में से किसी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

जानकारी मुताबिक, बीकानेर के गांव गैरसर के रहने वाले रेवंतराम अपने चचेरे भाई रामलाल व अपने पड़ोसी जीतूराम के साथ बुधवार देर शाम को घर से निकला था। तीनों ने अपने शेरूणा निवासी दोस्त नेमीचंद को साथ लिया और श्रीडूंगरगढ़ आ गए। यहां देर रात चारों ने एक होटल में खाना खाया। लौटते समय उन्हें रात के करीब 2 बजे किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतने भयानक था कि जहां एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया वहीं कई युवकों के क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखर गए।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ। इस दौरान खेतों में फसल की रखवाली कर रहे लेखराम सायच, सुल्तान दईया, लालचंद सिंवर और राजू पारीक दौड़कर मौके पर पहुंचे। सड़क पर शवों के टुकड़े बिखरे थे। लेखराम ने बताया कि संभवत: किसी बड़े वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी थी। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया।

मरने वालों की पहचान रेवंतराम (17) पुत्र भगवानाराम मेघवाल, जीतूराम (18) पुत्र अर्जुनराम मेघवाल, नेमीचंद (17) पुत्र कानाराम मेघवाल के रूप में हुई है जबकि रामलाल (18) पुत्र छोटूराम मेघवाल निवासी गैरसर बीछवाल, गंभीर रूप से घायल हो गया। इनको श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने रामलाल की स्थिति को नाजुक बताते हुए बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि सह सड़क हादसा ऐसी जगह हुआ है, जहां कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी का पता किया जा रहा है। फिलहाल शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही इस पर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page