करनाल: ड्रिल मशीन से अपने माता-पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिम्मत सिंह के रूप मे हुई है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि संपत्ति विवाद में बेटे ने अपने ही माता-पिता का खौफनाक तरीके से ड्रिल मशीन से क़त्ल कर दोनों शवों को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतका बाला देवी का शव बरामद कर लिया है, जबकि महेंद्र सिंह की तलाश जारी है। खौफनाक तरीके से ड्रिल मशीन से माता-पिता की हत्या की उसके बाद दोनों को शवों को नहर में फेंक दिया था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हिम्मत सिंह का अपने पिता महेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। महेंद्र ने इस संबंध में कोर्ट में वाद भी दायर कर रखा था। इस वजह से पिता-पुत्र में अक्सर अनबन रहती थी। हिम्मत ने लव मैरिज की थी और उचाना गांव में रह रहा था। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।